प्राइम टाइम/गोगुंदा: बिलाड़िया (मदड़ा) निवासी स्वर्गीय मोतीलाल मेघवाल की मृत्यु के सात माह बाद उनकी नामिनी पत्नी लीलाबाई को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत ₹2 लाख की बीमा राशि प्राप्त हुई।
मोतीलाल मेघवाल का खाता एसबीआई गोगुंदा शाखा में था तथा वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े हुए थे। 15 अक्टूबर 2025 को उनके निधन के बाद श्रम सारथी एसोसिएशन के कार्यकर्ता प्रभु लाल कलासुआ एवं भूपेंद्र कुमार मेघवाल ने क्लेम प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज तैयार कर बैंक में जमा करवाने सहित पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया।
इसके परिणामस्वरूप 27 जून 2026 को ₹2 लाख की बीमा राशि लीलाबाई के बैंक खाते में जमा हो गई। 3 जुलाई को फॉलोअप के दौरान इसकी जानकारी मिलने पर उन्हें बैंक बुलाकर खाते का स्टेटमेंट उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर एसबीआई गोगुंदा शाखा प्रबंधक सतवीर जैसल, श्रम सारथी एसोसिएशन के प्रभु लाल कलासुआ एवं भूपेंद्र कुमार मेघवाल उपस्थित रहे। यह प्रकरण समय पर बीमा योजनाओं से जुड़ने और सही मार्गदर्शन मिलने पर जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाले आर्थिक संबल का एक प्रेरक उदाहरण है।