Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में करियर मार्गदर्शन व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 36 स्कूलों के प्राचार्य हुए शामिल : पानी के नमूनों की जांच भी हुई, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य पर दिया जोर

प्राइम टाइम/गोगुंदा: कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बांसड़ा के सेमिनार हॉल में गोगुंदा ब्लॉक के सभी 36 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए एक दिवसीय “करियर मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर दिशा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रेरणा नोसालिया रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. दिनेश खत्री, निदेशक डॉ. सरोज शर्मा तथा बेल्जियम से आई अतिथि खुशी एमा उपस्थित रही।
चेयरमैन डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि कला आश्रम फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2007 में समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर ही विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और करियर के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।


निदेशक डॉ. सरोज शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान और शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन में अहम बताया।

मेडिकल करियर पर विशेष सत्र

कार्यशाला में डॉ. शिवा ने मेडिकल क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोगुंदा ब्लॉक के विद्यार्थी इन कोर्सों के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।

स्वास्थ्य जांच और जागरूकता

डॉ. संगीता भटनागर ने स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय पर पहचान संभव है। कार्यक्रम में सभी प्राचार्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें 11 प्राचार्यों ने जांच करवाई।

पानी की जांच पर विशेष पहल

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से लाए गए पानी के नमूनों की जांच भी की गई। इसका उद्देश्य जल की गुणवत्ता और कठोरता का स्तर जानकर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपना और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाना है।


कार्यक्रम के अंत में सभी 36 प्राचार्यों ने अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य और करियर संबंधी जानकारी पहुंचाने तथा नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस पहल से ब्लॉक के स्कूलों में स्वस्थ वातावरण और सही करियर चयन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर