Explore

Search

August 28, 2026 1:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, कक्षा 9 के छात्र पर लाठियों से हमला

गोगुंदा:  सायरा थाना क्षेत्र के नांदेशमा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 के नाबालिग छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक घटना में बदल गया। घटना में एक छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

सायरा थाने के सहायक उपनिरीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9 के दो छात्रों के बीच बैठने की बेंच को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह विवाद उस समय बढ़ गया जब लंच अवकाश के दौरान घर खाना खाने जा रहे एक छात्र पर दूसरे पक्ष के छात्रों ने विद्यालय के बाहर एक होटल के पास लाठियों से हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ ने घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर सायरा थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक शुम्भ सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायल छात्र के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी नाबालिग छात्र एवं उसके साथियों को डिटेन कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर