Explore

Search

August 28, 2026 2:59 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गणपत पालीवाल बने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, दुर्गा शंकर पालीवाल संदर्भ व्यक्ति पद पर पदस्थापित

प्राइम टाइम/गोगुंदा: राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेशों के बाद गोगुंदा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नई नियुक्तियों से शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल बन गया है। आदेशानुसार गणपत पालीवाल ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर तथा दुर्गा शंकर पालीवाल ने संदर्भ व्यक्ति के रूप में प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार संभाला।

नवपदस्थापित अधिकारियों के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान पूरे ब्लॉक में खुशी और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी सारस्वत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कपिल श्रीमाली, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, महामंत्री सुरेश सोनी, विधायक प्रतिनिधि शिव शंकर पालीवाल, एबीआरएसएम के संगठन मंत्री करण सिंह झाला, एबीएसआरएम के ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर पालीवाल, किसान संघ के कृष्ण गोपाल पालीवाल सहित कई कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर