गोगुंदा: नेशनल हाईवे-27 पर जैलानी के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कार सवार दोनों लोग उसमें बुरी तरह फंस गए।

पेट्रोलिंग टीम ने कड़ी मशक्कत से निकाले शव
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कार की स्थिति इतनी खराब थी कि शवों को बाहर निकालने में टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद दोनों मृतकों के शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला जा सका। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।