Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हाइवे सीमा में हुए अतिक्रमण हटाए, हाईवे विभाग की कार्रवाई

गोगुंदा। बड़गांव उपखंड के अंतर्गत ईसवाल में राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्धारित रोड सीमा (राइट ऑफ वे) में किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से सड़क सीमा में बने अवैध अतिक्रमण हटाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

कार्रवाई के दौरान हाईवे विभाग के इंजीनियर भेरूलाल डांगी, असिस्टेंट हाईवे इंजीनियर जयपाल सिंह राणावत तथा टेक्निकल सुपरवाइजर अमित अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं, कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उदयपुर से पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा।

हाईवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की रोड सीमा में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नियमों के विरुद्ध है। भविष्य में भी सड़क सीमा में किए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर