Explore

Search

August 28, 2026 1:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सांचली में सड़कों पर गंदा पानी और कीचड़, ग्रामीण परेशान; बीमारी फैलने का खतरा

गोगुंदा (उदयपुर)। उपखंड क्षेत्र की सायरा पंचायत समिति के सांचली गांव में बदहाल सड़कों और जल निकासी व्यवस्था की कमी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव की मुख्य सड़कों पर लंबे समय से गंदा पानी जमा है, जिससे जगह-जगह कीचड़ और गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। हालात इतने खराब हैं कि राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी के कारण कीचड़ फैल रहा है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं, गंदगी के चलते मच्छरों और अन्य हानिकारक जीव-जंतुओं का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे गांव में बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है।

स्थानीय निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, नियमित साफ-सफाई करवाई जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि गांववासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर