Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान: गोगुंदा से अशोक जोशी बनाए गए विधानसभा संयोजक

गोगुंदा, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला उदयपुर देहात द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से अशोक जोशी को अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला संगठन द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। “हर घर तिरंगा” अभियान देशभर में नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने वाला एक जनआंदोलन बन चुका है ।

भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, अशोक जोशी के नेतृत्व में गोगुंदा क्षेत्र में तिरंगा वितरण, जनजागरूकता कार्यक्रम, रैलियां एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने नव-नियुक्त संयोजकों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर अभियान को सफल बनाएंगे और हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य पूर्ण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर