Explore

Search

August 28, 2026 1:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत, 3 गंभीर घायल

गोगुंदा, 30 जुलाई। गोगुंदा-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकरिया थाना क्षैत्र के आक्यावड के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर सवार एक ही परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार परिवार कहीं जा रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बेकरिया थाना पुलिस और हाईवे टीम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से कुशवर्धन सिंह झाला द्वारा घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोगुंदा थाने के एसआई योगेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक मासूम के शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घायलों में नवनीत और संगीता के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार राजसमंद जिले के निवासी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर