Explore

Search

August 28, 2026 1:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

चातुर्मास में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने किए गुरुणी सा के दर्शन, कठार में धर्म आराधना का माहौल

गोगुंदा। आध्यात्मिक चातुर्मास-2026 के तहत कठार नगर में धार्मिक आयोजनों एवं धर्म आराधना का क्रम उत्साहपूर्वक जारी है। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूज्य गुरुणी सा श्री शांता कंवर जी म.सा (थाना-3) के दर्शन-वंदन एवं प्रवचन का लाभ ले रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी कठार पहुंचे। उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, पूर्व बड़गांव प्रधान खूबीलाल पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपाल राणा, वर्तमान मंडल अध्यक्ष मोहन डांगी, महामंत्री कन्हैयालाल जैन, उपाध्यक्ष राहुल श्रीमाली, कंकु लाल, भोपाल सिंह मोजावत, चंद्रभान सिंह मोजावत, युवराज सिंह मोजावत तथा युवा नेता अरविंद चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुरुणी सा के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री जैन सकल संघ, कठार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गुरुणी सा के सानिध्य में कठार नगर में धर्म आराधना, तप, आयंबिल सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां निरंतर संचालित हो रही हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता कर चातुर्मास का आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर