Explore

Search

August 28, 2026 1:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, 108 एम्बुलेंस से किया जिला अस्पताल रेफर

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर मदारडा कट के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार डिंगारी, रावलिया खुर्द निवासी नोजी राम गमेती बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मदारडा कट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर