Explore

Search

August 28, 2026 1:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नारों का गुड़ा में 50 साल पुराने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जेसीबी की सहायता से करीब 20 अतिक्रमण हटाए, 90 बीघा चरागाह भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

गोगुंदा। सायरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुआवतो का गुड़ा के राजस्व गांव नारों का गुड़ा में प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए चरागाह भूमि पर किए गए करीब 50 साल पुराने अतिक्रमण को हटाया। जेसीबी की सहायता से की गई कार्रवाई के दौरान करीब 20 अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र विश्नोई ने बताया कि ग्रामीणों ने सोमवार को शिकायत दी थी कि गांव की करीब 90 बीघा चरागाह भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा है। इससे ग्रामीणों को अपने मवेशियों को चराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए करीब 20 अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा करीब 50 बीघा चरागाह भूमि पर किए गए कब्जे को भी हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता, पटवारी अंकित जैन, आरआई सोहन लाल मेघवाल तथा सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह  सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर