Explore

Search

August 28, 2026 1:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा-सायरा की ग्राम पंचायतों में आरक्षण की लॉटरी 18 अगस्त को

प्राइम टाइम/गोगुंदा: पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर गोगुंदा एवं सायरा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद और वार्ड पंचों के वर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया 18 अगस्त को होगी। आरक्षण की लॉटरी सुबह 10:30 बजे उपखंड कार्यालय गोगुंदा में आयोजित की जाएगी।

उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि पंचायत समिति गोगुंदा एवं सायरा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों तथा ग्राम पंचायतों के वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आरक्षण की लॉटरी के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच पद और किस वार्ड में कौन-सी आरक्षित श्रेणी लागू होगी। इससे आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों को भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

उपखंड अधिकारी द्वारा जारी आदेश में संबंधित तहसीलदारों को अपने क्षेत्र में आने वाले जनप्रतिनिधियों को सूचना देने तथा लॉटरी प्रक्रिया में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विकास अधिकारी पंचायत समिति गोगुंदा एवं सायरा को भी लॉटरी प्रक्रिया में आवश्यक उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर