Explore

Search

August 28, 2026 12:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

महंगाई से आम आदमी त्रस्त, केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी: झाला

गोगुंदा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम आदमी परेशान है, जबकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। झाला सोमवार को गोगुंदा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-ए के तत्वावधान में आयोजित मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों एवं ग्राम पंचायत प्रभारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में डेढ़ से दोगुना तक बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट मांगना सभी का अधिकार है, लेकिन पार्टी आलाकमान जिसे भी टिकट दे, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसकी जीत के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने मंडल, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश कांग्रेस संगठन के साथ अग्रिम संगठनों को समन्वय के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने महंगाई के दौर में आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, जिन्हें भाजपा की भजनलाल सरकार ने एक-एक कर बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी के लिए दैनिक जीवन यापन मुश्किल हो रहा है।

बैठक में जिला परिषद सदस्य नरपतसिंह चंपावत, हरीसिंह झाला, करणसिंह झाला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, प्रहलादसिंह झाला, हीरसिंह मादरेचा, भंवरलाल गमेती, प्रकाश कमेती, भेरूलाल सुथार, चुन्नीलाल तेली, चन्द्रशेखर जोशी, लालकृष्ण सोनी, जीवनसिंह सेनवाड़ा, निर्भयसिंह देवड़ा, अशरफ शेख, नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, गोपीलाल पालीवाल, ओमप्रकाश जोशी, जब्बरसिंह चदाणा, पन्नालाल मेघवाल, दिनेश नागदा, हितेश पालीवाल, हितेश माली, दिनेश मेहता, भंवरसिंह गरासिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर