Explore

Search

August 28, 2026 12:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुन्दा कांग्रेस में दो नई नियुक्तियां, प्रकाश गमेती उपाध्यक्ष तो चुन्नीलाल तेली बने प्रकोष्ठ अध्यक्ष

गोगुन्दा: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर अवाणी के वार्डपंच प्रकाश गमेती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा (ए) में ब्लॉक उपाध्यक्ष (जनजाति प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया है। वहीं समाजसेवी चुन्नीलाल तेली को सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा (ए) की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला एवं पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी एवं दुपट्टा/शॉल पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रकाश गमेती ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के लिए जीवन-यापन मुश्किल हो गया है। वहीं चुन्नीलाल तेली ने कहा कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर