Explore

Search

October 25, 2026 3:18 am

प्राइम टाइम राजस्थान चैनल का गोगुंदा पंचायत समिति प्रधान उपप्रधान दावेदारों को लेकर सर्वे का फाइनल परिणाम आया सामने: कांग्रेस और भाजपा के ऑनलाइन सर्वे में मुकाबला रोचक, कई दावेदारों के बीच कांटे की टक्कर

प्राइम टाइम/गोगुंदा: पंचायत समिति चुनाव को लेकर गोगुंदा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच प्राइम टाइम राजस्थान चैनल द्वारा दिनांक 29 अगस्त से 04 सितंबर के बीच कराए ऑनलाइन सर्वे में प्रधान और उपप्रधान पद के लिए कांग्रेस एवं भाजपा के संभावित दावेदारों के परिणाम सामने आए हैं। चारों सर्वे में आम लोगों की पसंद अलग-अलग नजर आई, वहीं दोनों दलों में शीर्ष दावेदारों के बीच नजदीकी मुकाबला देखने को मिला।

कांग्रेस के प्रधान पद के सर्वे में भंवरलाल गमेती आगे

कांग्रेस से प्रधान पद के लिए कराए गए सर्वे में भंवरलाल गमेती (पड़ावली कलां) जो वर्तमान में पड़ावली कलां के प्रशासक है वे सबसे आगे रहे। उन्हें 35.73 प्रतिशत मत मिले। दूसरे स्थान पर ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ विकल्प रहा, जिसे 31.95 प्रतिशत मत मिले। जेताराम गमेती (ओबरा कलां) 11.46 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इसके बाद रोशनी गमेती (गोगुंदा) को 8.54 प्रतिशत, थावरी बाई (छाली) को 5.25 प्रतिशत, प्रभु लाल गमेती (नाल) को 5 प्रतिशत तथा अमृता गमेती (पड़ावली कलां) को 2.07 प्रतिशत मत मिले।

कांग्रेस के उपप्रधान पद पर अभिमन्यु सिंह झाला ओर लालकृष्ण सोनी जनता की पहली पसंद

कांग्रेस के उपप्रधान पद के सर्वे में प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला के पुत्र ओर पूर्व गोगुंदा उपप्रधान रहे अभिमन्यु सिंह झाला 34.51 प्रतिशत मतों के साथ पहले स्थान पर रहे वहीं गोगुंदा निवर्तमान उपसरपंच लालकृष्ण सोनी 31.92 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ विकल्प को 13.37 प्रतिशत मत मिले।

चैन सिंह चदाना (भादवीगुड़ा) को 9.33 प्रतिशत, राम सिंह चदाना (मादा) को 9.32 प्रतिशत तथा तेज सिंह चारण (झाड़ोली) को 1.55 प्रतिशत मत मिले।

भाजपा के प्रधान पद के सर्वे में पप्पू राणा सबसे आगे

भाजपा के प्रधान पद के लिए हुए ऑनलाइन सर्वे में पप्पू राणा (पूर्व उपप्रधान) ने 42.08 प्रतिशत मत हासिल कर स्पष्ट बढ़त बनाई वहीं गोगुंदा विधायक प्रताप भील के पुत्र चंद्रेश गमेती (दादिया) 30.87 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

दिलीप गमेती (बगडुंदा) को 11.48 प्रतिशत, जबकि ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ विकल्प को 8.18 प्रतिशत मत मिले। रेखा गमेती (नाल) को 3.56 प्रतिशत, सुंदर देवी (निर्वतमान प्रधान) को 1.98 प्रतिशत तथा अनसी देवी (भादवीगुड़ा) को 1.85 प्रतिशत मत मिले।

भाजपा के उपप्रधान पद पर लक्ष्मण सिंह झाला ओर नवल सिंह चदाना जनता की पसंद

भाजपा के उपप्रधान पद के सर्वे में लक्ष्मण सिंह झाला (गोगुंदा) 30.13 प्रतिशत मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। वे अभी गोगुंदा से निवर्तमान उपप्रधान है वहीं नांदेशमा भाजपा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाना (ओबरा खुर्द) को 27.40 प्रतिशत मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।

इस सर्वे में ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ विकल्प को भी 24.43 प्रतिशत मत मिले, जो मुकाबले की दिलचस्प तस्वीर पेश करता है। दयालाल चौधरी (गोगुंदा) को 9.02 प्रतिशत, भोपाल सिंह देवड़ा (सेनवाड़ा) को 6.62 प्रतिशत तथा चंद्रेश फतावत (गोगुंदा) को 2.40 प्रतिशत मत मिले।

सर्वे ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

चारों ऑनलाइन सर्वे के परिणामों को देखा जाए तो कांग्रेस और भाजपा दोनों में संभावित दावेदारों को लेकर मतदाताओं की राय सामने आई है। कांग्रेस के प्रधान पद के सर्वे में भंवरलाल गमेती और उपप्रधान पद पर अभिमन्यु सिंह झाला आगे रहे, जबकि भाजपा के प्रधान पद के सर्वे में पप्पू राणा तथा उपप्रधान पद के सर्वे में लक्ष्मण सिंह झाला ने बढ़त बनाई।

हालांकि, ये ऑनलाइन जनमत सर्वे हैं और इन्हें वास्तविक चुनाव परिणाम नहीं माना जा सकता। अंतिम तौर पर प्रत्याशियों का चयन संबंधित राजनीतिक दलों की प्रक्रिया और चुनाव के दौरान सामने आने वाले राजनीतिक समीकरणों पर निर्भर करेगा। चारों सर्वे ने इतना जरूर संकेत दिया है कि गोगुंदा पंचायत समिति के आगामी चुनाव में प्रधान और उपप्रधान पदों को लेकर राजनीतिक मुकाबला रोचक रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर