Explore

Search

October 25, 2026 3:18 am

सिंबल मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार खुशवंत शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन

वार्ड 1 में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प

उदयपुर: उदयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव चिन्ह प्राप्त कर चुके खुशवंत शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी हित में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।

खुशवंत शर्मा वार्ड संख्या 1 स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव लालसिंह झाला से मुलाकात कर कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश महासचिव लालसिंह झाला ने उन्हें पगड़ी एवं कांग्रेस का उपरना पहनाकर स्वागत किया। साथ ही वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि शर्मा, रिष्यंत ओझा एवं उमेश श्रीमाली ने भी निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया।

वार्ड संख्या 1 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में हुए इस घटनाक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता का माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबसिंह राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच जमनालाल शर्मा, सहकारी समिति अध्यक्ष घनश्याम त्रिवेदी, वार्ड 1 कांग्रेस प्रभारी भूपेश चौबीसा, भुवनेश व्यास, नरेंद्र सुथार, गणपत शर्मा, उमेश श्रीमाली, खुशवंत श्रीमाली, भावप्रकाश श्रीमाली, नरेंद्र गुहिल, मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, पूंजीलाल, दुष्यंत शर्मा, मानकलाल, गेहरीलाल सुथार, चौथमल टॉक, पुष्पकांत शर्मा, योगेश सुथार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर