गोगुंदा: युवा कांग्रेस नेता पंडित हितेश पालीवाल के नेतृत्व में गोगुंदा उपखंड के नांदेशमा क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी सामग्री और बिस्किट वितरित किए गए। साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए लोगों को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान भेरूनाथ मंदिर में सचिन पायलट के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर गणेश मेघवाल, भगवती प्रसाद, जीवाराम, दीपक माली, रामलाल, मांगीलाल, नाथूलाल, गणेशलाल, कैसी देवी सहित वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।