Explore

Search

October 25, 2026 3:17 am

मेवाड़ो का मठ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 655 मरीजों ने लिया लाभ

गंभीर मरीजों को गोगुंदा और उदयपुर किया रेफर, पंचायत स्तर पर मरीजों के आने-जाने की भी की गई व्यवस्था

गोगुंदा। ग्राम पंचायत मेवाड़ो का मठ में ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 655 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार का लाभ लिया। शिविर में आंख, कान, नाक से संबंधित समस्याओं के साथ मलेरिया बुखार, टाइफाइड सहित विभिन्न बीमारियों के मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया।

ग्राम पंचायत की सरपंच पार्वती बाई गरासिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरसा राम गरासिया की पहल पर शिवम हॉस्पिटल गोगुंदा के डॉक्टर राजेश विश्नोई तथा पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डायरेक्टर से समन्वय कर शिविर में मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय सलाह दी।

शिविर के दौरान गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए शिवम हॉस्पिटल गोगुंदा एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर रेफर किया गया। मरीजों को पंचायत मुख्यालय से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था की गई। सरपंच पार्वती बाई गरासिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरसा राम गरासिया की ओर से जीप एवं ऑटो के माध्यम से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और उपचार के बाद घर तक व्यवस्थित रूप से पहुंचाने में सहयोग किया गया।

शिविर में रेफर किए गए मरीजों को शिवम हॉस्पिटल गोगुंदा एवं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर तक पहुंचाने की व्यवस्था चिकित्सक डॉ. राजेश विश्नोई एवं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से नि:शुल्क की गई। इससे आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से पंचायत स्तर पर आयोजित इस स्वास्थ्य पहल को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने नि:शुल्क जांच, उपचार, रेफरल एवं मरीजों के परिवहन की व्यवस्था के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं सहयोगी चिकित्सकीय संस्थानों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर