Explore

Search

October 25, 2026 12:52 am

गोगुंदा थाना क्षैत्र के नया खेड़ा में फिर चोरी, एक ही घर को तीसरी बार बनाया निशाना

 

पीड़ित बाबू सिंह अपने परिवार के साथ रहते है उदयपुर, छुट्टी पर आते है गांव।

5 अक्टूबर की वारदात के बाद पीड़ित ने दी रिपोर्ट, मौके पर पहुंची पुलिस टीम; आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा, पीड़ित बोला—हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है

गोगुंदा। उपखंड क्षेत्र की चाटिया खेड़ी ग्राम पंचायत के नया खेड़ा गांव में एक सुने मकान में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। एक ही मकान को तीसरी निशाना बनाए जाने के बाद बाबू सिंह पुत्र मनोहर सिंह को उनके भाई से घटना की जानकारी मिली जिस पर वे गोगुंदा आए ओर थाने में रिपोर्ट दी।रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई।

चोरों ने किसी लोहे के सरिये आदि से घर का मुख्य दरवाजे पर लगी मजबूत कुंडी तोड़ी ओर अंदर प्रवेश किया।

पीड़ित के अनुसार, 5 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोरी के वक्त मकान में कोई नहीं था। इसका फायदा चोरों ने उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद घर में सामान अस्तव्यस्त पड़ा हुआ। चोरों ने कीमती सामान की चोरी की।

बताया जा रहा है कि इसी मकान में इससे पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। पूर्व की घटना में भी मकान के ताले तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया था और सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। अब दोबारा उसी मकान को निशाना बनाए जाने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है और वारदात से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं।

वहीं पीड़ित बाबू सिंह का आरोप है कि उनके यहां हर बार चोरी की घटना होती है और पुलिस की ओर से आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया जाता है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की भी गंभीरता से जांच कर आरोपियों का पता लगाने, चोरी गया सामान बरामद करने और क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर