Explore

Search

October 25, 2026 3:05 am

राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ को पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने परम्परा अनुसार दी पुष्पांजलि

उदयपुर, 21 सितम्बर। दिवंगत राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ के देवलोकगमन पर देश के गणमान्यजनों एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने राजसी परम्परा अनुसार राजमाता को श्रद्धासुमन पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. लक्षराज सिंह मेवाड़ एवं समस्त मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या से पूर्व राजपरिवार सदस्य यतीन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, संतरामपुर से परंजयादित्य सिंह कृष्णकुमार सिंह, कच्छ गुजरात से युवराज प्रताप सिंह जडेजा, मारवाड़ से मानवजीत सिंह रायपुर आदि के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान से क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर राजमाता साहिबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्मरण किया और मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में राजमाता के गरिमामय जीवन एवं उनकी स्मृतियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उपस्थितजनों ने शोक संतप्त मेवाड़ परिवार को इस दुःखद एवं कठिन समय में धैर्य, संबल एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

राजमाता के प्रति उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर