Explore

Search

August 28, 2026 1:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अरावली पब्लिक स्कूल बगडूंदा का शानदार प्रदर्शन, 5वीं व 8वीं बोर्ड में 100% परिणाम

विद्यार्थियों ने A व B ग्रेड के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल में खुशी का माहौल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा घोषित वर्ष 2026 के 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अरावली पब्लिक स्कूल, बगडूंदा के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में विद्या मेघवाल एवं विधि श्री सिसोदिया ने A ग्रेड एवं अन्य 8 विद्यार्थियों ने B ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में खुशवर्धन सिसोदिया, करीना गमेती, भूपेंद्र लोहार, गजेंद्र मेघवाल, नरेंद्र सिंह राजपूत, महावीर सिंह, अंजली चौहान एवं वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी B ग्रेड प्राप्त किया। विद्यालय का 5वीं एवं 8वीं बोर्ड का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री प्रताप सिंह सिसोदिया ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर