Explore

Search

August 28, 2026 1:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, सब्सिडी बंद न हो इसलिए तुरंत कराएं ये काम

प्राइम टाइम/उदयपुर: सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सस्ते सिलेंडर लेने के लिए केवाइसी करानी होगी। सरकार ने इस साल से यह व्यवस्था लागू कर दी है। सरकार ने सभी उज्ज्वला योजना में पंजीकृत लाभार्थियों को दिसम्बर अंत तक पुन: केवाइसी कराने के लिए विभाग को निर्देश दिए है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन पाने वाले परिवारों को री-केवाइसी के निर्देश दिए हैं। नहीं कराने वालों के सिलेंडर रिफिल और सब्सिडी बंद होगी। गैस एजेंसियों ने लाभार्थियों को री-केवाइसी कराने के लिए नोटिस भेजे हैं। एजेंसी संचालक सुनील जोशी ने बताया कि उज्ज्वला में केवाइसी नहीं हुई तो 10वें सिलेंडर पर सब्सिडी बंद होगी। प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हुई, दिसम्बर अंत तक पूरी करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर