Explore

Search

August 28, 2026 12:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उण्डीथल में मेरो बावजी का मेला 22 अक्टूबर को

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के गोगुंदा तहसील के सुदूर उण्डीथल गांव में भगवान मेरा बावजी के स्थान पर परंपरागत रूप से खेखरा के दिन भरने वाला मेला इस बार 22 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

मेला के संयोजक एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमराराम गमेती ने बताया कि वर्षों से मेरा बावजी के स्थान पर परंपरागत रूप से
यह मेला दीपावली के दूसरे दिन खेखरा पर आयोजित किया जाता है। यहां पर गोगुंदा एवं झाडोल तहसील के बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहन इसमें शामिल होते हैं। यहां पर कई तरह की दुकान लगती हैं लोगों के मनोरंजन के लिए डॉलर लगते हैं। उन्होंने बताया कि मेरा बावजी एक ठाकुर जी का प्रतिरूप माना जाता है जिस तरह से श्रीनाथजी में नाथद्वारा में खेखरा का पर्व मनाया जाता है। गायों का श्रृंगार किया जाता है और उन्हें खेलाया जाता है। अन्नकूट लूटा जाता है,उसी का प्रतिरूप यहां पर भी देखने को मिलता है। ठाकुर जी की ऊंट पर सवारी निकाली जाती है।


ग्राम पंचायत की उप सरपंच ललिता गमेती ने बताया कि इस वर्ष यह मेला 22 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में पुलिस प्रशासन की पूरी व्यवस्था प्रतिवर्ष रहती हैं ताकि किसी प्रकार की अशांति पैदा ना हो और सभी मनोरंजन का आनंद ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर