Explore

Search

October 25, 2026 2:11 am

उदयपुर पिण्डवाडा हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत

प्राइम टाइम/गोगुन्दा : उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर लगातार एक के बाद एक हादसे होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने एक स्कूटी सवार बुजुर्ग की जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया लोगों ने इस हादसे की वजह ठेकेदार की लापरवाही बताई है।

जानकारी के अनुसार गोगुन्दा थाना क्षेत्र के खाखड़ी निवासी रूप लाल तेली (70) पुत्र सवा लाल तेली अपने घर से स्कूटी पर अपने पुत्र छगन लाल तेली की मोकेला स्थित होटल पर जा रहे थे इसी दरमियान खाखडी के मोकेला में कृष्ण कन्हैया होटल के सामने स्थित कट पर यूटर्न लेते एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। रूप लाल की स्कूटी ट्रेलर की टक्कर से दूर गिरी और वो ट्रेलर के निचे आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गयी राहगीरों ने तत्काल गोगुन्दा पुलिस को हादसे की जानकारी दी और पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया वहीँ चालक को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुन्दा सीएचसी स्थित मोर्चेरी में रखवाया जहाँ पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

आपको बता दें कि इसी हाईवे पर 2 दिन पहले भी ढोल गांव के केशुलाल जैन को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने लंबे समय से सड़क को स्क्रैच कर डामर उखाड़ रखा है जिससे जगह-जगह गड्ढे और ऊंचे-नीचे कटाव होने के कारण मौके से गुजरने वाले वाहन चालक आए दिन असंतुलित होकर गिर जाते हैं। इसके चलते अक्सर हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर