Explore

Search

August 28, 2026 12:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्करों की 64 लाख की संपत्ति फ्रीज, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, आलीशान मकान व जमीन जब्त; तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कड़ा प्रहार

प्राइम टाइम/उदयपुर: जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल के सुपरविजन में थाना भींडर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध कमाई से अर्जित करीब 64 लाख रुपए की संपत्ति को चिन्हित कर फ्रीज किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है, जिससे क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा संदेश गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जगदीश उर्फ जम्मा (निवासी नारायणपुरा) द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित करीब 38.89 लाख रुपए के मकान तथा लक्ष्मण लाल उर्फ लक्खी उर्फ लक्ष्मीलाल द्वारा अपनी माता के नाम से खरीदी गई जमीन व उस पर बने करीब 25.19 लाख रुपए के मकान को चिन्हित कर फ्रीज किया गया। दोनों आरोपियों की कुल फ्रीज संपत्ति लगभग 64 लाख रुपए आंकी गई है।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। विभिन्न जिलों में इनके खिलाफ अफीम व डोडा चूरा तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए थे।
कार्रवाई के तहत संबंधित संपत्तियों के दस्तावेज, वित्तीय विश्लेषण व स्थानीय सत्यापन कर प्राधिकृत अधिकारी को भेजा गया है, जहां नियमानुसार आगे की प्रक्रिया जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी और इससे अर्जित संपत्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति चाहे आरोपी के नाम हो या बेनामी, उसे चिन्हित कर कानून के अनुसार जब्त किया जाएगा।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी या अवैध संपत्ति की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर