Explore

Search

August 28, 2026 3:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूरत से 91 बाल मजदूर मुक्त मानव तस्करी के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन, आरोपियों की तलाश जारी

प्राइम टाइम/डेस्क: उदयपुर। जिला पुलिस की मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरत की एक कपड़ा फैक्ट्री से 91 नाबालिग बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) व वृताधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सामाजिक संगठनों के सहयोग से सूरत में छापेमारी कर बच्चों को छुड़ाया। मुक्त कराए गए बच्चों की उम्र 7 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जिनमें अधिकांश उदयपुर जिले के जनजातीय क्षेत्रों से संबंधित हैं।
पुलिस के अनुसार बच्चों को ट्रैफिकिंग के जरिए सूरत ले जाकर कपड़ा उद्योग में काम कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक व दलाल मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
सभी बच्चों को सूरत की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाल श्रम या मानव तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1098, 100 या 112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर