Explore

Search

August 28, 2026 1:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर में बगैर लाइसेंस चल रहे दो पेट्रोल पंप को किया सीज, 1 आरोपी गिरफ्तार

 

 

प्राइम टाइम/उदयपुर: उदयपुर जिले के डबोक मावली हाईवे पर दो पेट्रोल पंप अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। उदयपुर की डबोक पुलिस ने मौके से लगभग 50 हजार लीटर पेट्रोल और मशीनरी जब्त की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार है।

डबोक थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को हाईवे पर अवैध पेट्रोल पंप चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने गोपाल ढाबा के पास दबिश दी। वहां टीनशेड के अंदर मशीन और जमीन में टैंक लगा हुआ था। टैंक में 13 हजार 256 लीटर पेट्रोल भरा था। जानकारी पर पता चला कि उक्त पेट्रोल पंप मेड़ता निवासी प्रेम सिंह देवड़ा चला रहा था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि राजवीर सिंह शेखावत ने उसे मशीन दिलवाई थी। यह मशीन लाइसेंसी बताई गई थी, लेकिन कोई लाइसेंस नहीं दिया गया। मशीन कृषि भूमि पर लगाई गई थी। पुलिस ने पेट्रोल पंप मशीन, टैंक और पेट्रोल जब्त कर लिया।

अवैध पेट्रोल पंप के मामले में दूसरी कार्रवाई मावली स्टेट हाईवे पर टोलनाके के पास राजश्री होटल के पीछे की। यहां भूमिगत टैंक में 17 हजार 336 लीटर पेट्रोल और एक ट्रक के टैंक में 20 हजार लीटर पेट्रोल रखा मिला। इन्हें भी जब्त कर लिया गया। पुलिस की कार्यवाही की पूर्व सूचना की भनक लगने से पंप संचालक केसर सिंह फरार हो गया। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने बीपीसीएल और रसद विभाग को बुलाकर पेट्रोल के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर