Explore

Search

August 28, 2026 7:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को अनोखी विदाई, घोड़े पर बैठाकर दी सम्मानजनक रवानगी: गोगुंदा थाना स्टाफ व ग्रामीणों ने किया भावुक सम्मान, स्थानांतरण पर उमड़ा स्नेह

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के स्थानांतरण पर रविवार को गोगुंदा थाना परिसर में भावुक और सम्मानजनक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ और ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में उन्हें घोड़े पर सवार कर विदाई दी।

समारोह में गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने मेवाड़ा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में किए गए कार्यों को याद किया। ग्रामीणों ने भी उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार सहित समस्त थाना स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला और सभी ने मेवाड़ा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर