प्राइम टाइम/गोगुंदा: नवज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांचली ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो संस्थान की बेहतर शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतीक है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थी रहे, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 36 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में गोस्वामी चंचल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कालू सिंह राजपूत (96.0%), गणपत सिंह (95.8%), सुजल आमेटा (95.0%), शैलेन्द्र सिंह चौहान (93.8%), लक्षराज सिंह राणावत (93.0%), विशाल पालीवाल (93.0%), सविता कुमारी (92.8%), शिवानी आमेटा (92.4%), चेतन सिंह परमार (92.0%), ईश्वर सिंह राजपूत (92.0%), भावेश प्रजापत (91.6%), सत्यम सिंह राणावत (91.2%), चिराग नाई (91.0%), अनीशा कुंवर चौहान (90.8%), कुंदन सिंह राजपूत (90.6%), महीपाल सिंह (90.0%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त देवराज सिंह किटावत (89.6%), हिमांशु जोशी (89.6%), भावना जोशी (89.4%), नियति नागदा (89.4%), दिव्यांशी श्रीमाली (89.0%) एवं उर्मिला कुंवर (89.0%) ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया गया है।