Explore

Search

August 28, 2026 12:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कलाश्रम कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी “हृदयम” का आयोजन

प्राइम टाइमर/गोगुंदा: कलाश्रम कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग द्वारा फ्रेशर एवं फेयरवल पार्टी हृदयम का भव्य आयोजन कलाश्रम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, गोगुंदा परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश जी खत्री (सीएमडी कला आश्रम फाउंडेशन), डॉ. सरोज शर्मा (पैट्रोन ट्रस्टी कला आश्रम फाउंडेशन) तथा डॉ. हृदया खत्री (ट्रस्टी कला आश्रम फाउंडेशन) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आगाज प्राचार्या डॉ. गिरिराज शर्मा ने अतिथियों के स्वागत सम्बोधन के द्वारा किया। कार्यक्रम में विभिन्‍न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रैंप वॉक आयोजित की गईं। प्रस्तुतियों एवं रैंप वॉक के परिणामस्वरूप मिस्टर फ्रेशर का खिताब गुन्वन्त लबाना को एवं मिस फ्रेशर का खिताब सोनाली राज कुमावत को प्रदान किया गया।

वहीं मिस्टर रनर-अप का पुरस्कार नरेश मोबरसा को तथा मिस रनर-अप का खिताब रेखा शर्मा को मिला। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सेकंड ईयर में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सम्मान नंदिनी शर्मा को, ऑल-राउंडर स्टूडेंट का पुरस्कार डिंपल डांगी को बेस्ट सिंसियर स्टूडेंट का अवॉर्ड खीमाक्षी मीणा को तथा बेस्ट अकादमिक स्टूडेंट का सम्मान किशन मेघवाल को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के निर्णायकों के रूप में डॉ. अनिरुद्ध पाठक, डॉ. अखिला, डॉक्टर कमल व्यास, डॉक्टर शिखा, डॉक्टर हर्षिता गुप्ता उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश खत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ.सरोज शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी एवं आशीर्वचन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर