Explore

Search

August 28, 2026 1:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गुजरो का गुड़ा में दहशत का कारण बना पैंथर पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

प्राइम टाइम/गोगुंदा: पलासमा ग्राम पंचायत अंतर्गत गुजरो का गुड़ा गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना पैंथर आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। पैंथर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में सामान्य स्थिति लौटने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को पैंथर ने गांव निवासी शंभुलाल की दो भैंसों के बछड़ों का शिकार कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया था और ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए गांव में पिंजरा लगाकर पैंथर की निगरानी शुरू कर दी।
वन विभाग की रणनीति सफल रही और बुधवार रात को शिकार के लालच में पैंथर स्वयं पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में पैंथर के फंसने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
सायरा के क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज ओदिच्य ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से पैंथर की गांव के आसपास लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभागीय टीम द्वारा पिंजरा लगाया गया था, जिसमें पैंथर सफलतापूर्वक कैद हो गया।
वन विभाग की टीम ने गुरुवार अल सुबह पैंथर को सुरक्षित रूप से रणकपुर के जंगलों में छोड़ दिया। पैंथर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर