Explore

Search

August 28, 2026 1:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा एसडीएम ने अस्पताल, बस स्टैंड व सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्राइम टाइम/गोगुंदा:  उपखंड अधिकारी IAS शुभम भैसारे ने बुधवार को कस्बे में औचक निरीक्षण करते हुए बस स्टैंड, उप जिला चिकित्सालय तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिन पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम सबसे पहले बस स्टैंड पहुंचे, जहां उन्होंने साफ-सफाई की कमी, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गोगुंदा को निर्देशित किया कि बस स्टैंड परिसर में रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाए, अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जाए और यात्रियों की सुविधा के अनुसार पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। साथ ही अटल पथ निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर इसे गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसडीएम ने उप जिला चिकित्सालय गोगुंदा का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की खराब स्थिति देखकर उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को सफाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अस्पताल में मौजूद सोनोग्राफी मशीन को मरीजों की सुविधा के अनुसार बड़े और उपयुक्त कमरे में शिफ्ट करने, परिसर में सुरक्षा हेतु चौकीदार नियुक्त करने और पुराने व अनुपयोगी सामान को निस्तारित कर अस्पताल परिसर को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य और परिवहन जैसी मूलभूत सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, चिकित्सा प्रभारी और स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर