प्राइम टाइम/गोगुंदा: जिले के गोगुंदा स्थित मजावद में हुए पिकअप हादसे मे घायलों से मिलने जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी उदयपुर स्थित महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान साथ में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली भी साथ रहे। जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने अधिकारियों को दिए उचित इलाज के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हादसे मे घायल होने वाले एवं जिनकी मृत्यु हुई है उन सभी परिवार के साथ खड़ी है। अस्पताल में सभी घायलों का उचित इलाज करवाया जा रहा है जिन घायलों को ब्लड की जरूरत थी उनको तुरंत व्यवस्था करवाई गई। इस हादसे में अभी तक पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है 20 से अधिक लोग घायल हो गए वहीं 6 लोग गंभीर घायल हुए जिनका इलाज जारी है।