Explore

Search

August 28, 2026 3:06 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा: दिवाली पर सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन और सजावट

प्राइम टाइम/गोगुंदा: राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन और सजावट करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रत्येक स्कूल को 15 हजार से दो लाख रुपये तक की राशि देने का निर्णय लिया है। स्कूलों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स भी बनाई जाएंगी। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बताया कि स्कूलों का सौंदर्यीकरण के लिए शिक्षा विभाग ने प्रत्येक स्कूल को 15 हजार से दो लाख रपुये तक की राशि मुहैया कराने का निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों को सजाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। गोगुंदा मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नौसलिया ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद गोगुंदा ब्लॉक के दादिया, जसवंतगढ़ ओर मौखी स्कूल में दिवाली से पूर्व रंगरोधन का कार्य सम्पन्न किया। उन्होंने बताया कि स्कूल भवनों पर दिवाली के दौरान सजावट भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर