Explore

Search

August 28, 2026 1:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा पब्लिक स्कूल का 5वीं व 8वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा घोषित 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गोगुंदा पब्लिक स्कूल, गोगुंदा के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परिणाम 5वीं एवं 8वीं दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत (100%) रहा।
कक्षा 8वीं बोर्ड में चेतन प्रजापत, प्रियांजल मीणा, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, इशिका मेघवाल, मयंक मेघवाल एवं टीना भोई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 5वीं बोर्ड में क्रिश लोहार, रचित धूल, कनिष्का यादव, काव्या प्रजापत, आयुषी पालीवाल एवं उर्वशी पालीवाल ने भी बेहतरीन परिणाम देकर विद्यालय की उपलब्धि में योगदान दिया।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर गोगुंदा पब्लिक स्कूल की निर्देशिका खुशबू जैन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर