Explore

Search

October 25, 2026 2:10 am

गोगुंदा पिंडवाड़ा हाइवे पर बाईक सवार दो युवको को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर खाखड़ी स्थित मोकेला में मंगलवार को पिंडवाडा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवको को गंभीर चोटे आई है। सुचना पर मौके पर पहुंचे हाईवे एंबुलेंस के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने दोनो घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गोगुंदा के मोटावीडा निवासी धर्मेश पुत्र देवाराम गमेती (20) और किशन पुत्र नेताराम गमेती (21) अपनी बाइक से नागदा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर