Explore

Search

October 25, 2026 5:34 am

गोगुंदा पिंडवाड़ा हाइवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर गोगुंदा थाना क्षैत्र के मदारडा कट के पास गोगुंदा से उदयपुर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक अपनी बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरे। गोगुंदा के डिंगारी निवासी मीठा राम, दिनेश एवं घाटा निवासी तुलसी राम गंभीर घायल होने की खबर मिली है। राहगीरों ने हाइवे एंबुलेंस को सूचना दी जिस पर एंबुलेंस पायलट दीपक पुरोहित ने घायलों को गोगुंदा पहुंचाया। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर