प्राइम टाइम/गोगुंदा: जिले के गोगुंदा पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर खाखड़ी गांव स्थित मोकेला तिराहा (मोकेला कट) एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। कृष्ण कन्हैया होटल के पास यू-टर्न पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक कार पाली जिले के सुमेरपुर से उदयपुर की ओर आ रही थी। इसमें सुमेरपुर निवासी डिंपल (22) पुत्री कपूरचंद सुथार, जीनल (18), वृंदा (21), वरुण (25) और डिंपल (18) सवार थे। इसी दौरान गोगुंदा से जसवंतगढ़ की ओर जा रही दूसरी कार से यू-टर्न पर सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई।

एक की मौत, घायलों का इलाज जारी
सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस के एएसआई नंदलाल नागदा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल (22) को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल तीन युवतियों और एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरी कार में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
मोकेला कट बना ‘मौत का मोड़’

मोकेला तिराहा पिछले दो वर्षों में लगातार हादसों के कारण क्षेत्र का सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां 10 से अधिक बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
पिछले दो वर्षों के प्रमुख हादसे
*पुलिस वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, एएसआई घायल
*कार पलटने से सेमटाल निवासी युवक की मौत
टेंपो-एंबुलेंस टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
*ट्रेलर की चपेट में आने से रूपलाल तेली की मौत
*कार-बाइक भिड़ंत में गोपी लाल मेहता सहित दो युवकों की मौत
*बोलेरो खाई में गिरने से कई लोग घायल
*कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, चालक गंभीर घायल
*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
इन हादसों में करीब तीन मामलों में खाखड़ी गांव के युवकों की जान गई, जिससे ग्रामीणों में भारी चिंता और आक्रोश है।
हादसों के पीछे ये हैं मुख्य कारण
सायरा स्टेट हाईवे का खतरनाक कट (मोकेला तिराहा)
दोनों ओर ढलान होने से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो जाते है।
यू-टर्न और अचानक क्रॉसिंग