Explore

Search

October 25, 2026 4:44 am

गोगुंदा बार एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद पर निर्विरोध जीते, 16 को होगा अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव

प्राइम टाइम/गोगुंदा: बार एसोसिएशन गोगुंदा के वर्ष 2025 की कार्यकारिणी हेतु शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों की निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पालीवाल द्वारा घोषणा की। अध्यक्ष पद पर खुमान सिंह राव एवं राजवीर सिंह झाला मैदान में है। उपाध्यक्ष पद पर चेतन दास बैरागी एवं हीरालाल वीरवाल आमने सामने है। अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। महासचिव पद पर दुर्गा शंकर पालीवाल, कोषाध्यक्ष पद पर सूर्यराज सिंह बाघेला, पुस्तकालय सचिव पर रेखा पांडे, सचिव पद पर अरुण पालीवाल को निर्विरोध नियुक्त किया गया। इस प्रकार से बार एसोसिएशन गोगुंदा की कार्यकारिणी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव होना तय हुआ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर 16 दिसंबर 2025 को मतदान किया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारियों का बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष युवराज सिंह बाघेला द्वारा उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ता कमलेश शर्मा, कुशाल सिंह राणावत, नरेंद्र सिंह झाला, शिव शंकर जोशी, खुमान सिंह राव, हितेश आचार्य, राजेश तेली, लक्ष्मण पालीवाल, कालू लाल तेली, शंभू गरासिया, बंशी लाल तेली, दुर्गेश मेघवाल, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर