Explore

Search

August 28, 2026 1:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा ब्लॉक में सरकारी विद्यालयों का 10वीं बोर्ड में शानदार परिणाम, 80.21% औसत सफलता

प्राइम टाइम/गोगुंदा: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समग्र शिक्षा गोगुंदा द्वारा जारी सत्र 2025–26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रिपोर्ट में क्षेत्र के विद्यालयों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पूरे ब्लॉक में कुल 860 विद्यार्थियों ने नामांकन किया, जिनमें से 839 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 673 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और ब्लॉक का कुल परिणाम 80.21 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नौसलिया ने बताया कि कई विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। जसवंतगढ़, बगडूंदा, कडेचावास, पाटिया, रावलिया खुर्द और पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गोगुंदा जैसे स्कूलों ने 100% परिणाम दर्ज कर शिक्षा क्षेत्र में नई मिसाल पेश की।

मेधावी विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान

सीबीईओ नौसलिया ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनमें भावना कुम्हार, पूजा मेहता, यशवंत सिंह, प्रियंशी कुंवर, घनश्याम सुथार, सीमा़ राजपूत, जयश्री वैरागी, दीक्षा लोहार, माही सोनी और पुष्पेंद्र सिंह झाला जैसे विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों में जानवी कुम्हार, करिना मेहता, कल्पना मेघवाल, कृष्णा सुथार, चागन सिंह, सेजल जोशी, पायल कुंवर, ललिता कुम्हार, तपस्या प्रजापत और खुशबू मेघवाल ने बेहतरीन अंक अर्जित किए।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में प्रिंसी जायसवाल, मनीषा प्रजापत, दीपक सुथार, फतेह सिंह चौहान, इंदर सिंह, गजेंद्र जोशी, प्रीति कुमारी जोशी, अंकित सिंह, निकुंज सोनी और पायल पालीवाल ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की ओर शिक्षकों व अभिभावकों की मेहनत रंग लाई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सामूहिक प्रयास का नतीजा है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और शिक्षकों की मेहनत से यह सफलता संभव हो पाई है।

ग्रामीण शिक्षा में नई उम्मीद

इस उत्कृष्ट परिणाम से गोगुंदा ब्लॉक में शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार की तस्वीर साफ नजर आती है। बेहतर परिणामों ने विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की प्रेरणा को और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर