Explore

Search

August 28, 2026 1:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा ब्लॉक में 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: समग्र शिक्षा गोगुंदा (जिला उदयपुर) के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26 उत्कृष्ट रहा है। विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कला संकाय में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोडी की निराली पालीवाल ने 95.40% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मजावद के छात्र पंकज कुमार सुथार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय गोगुंदा से दिव्या पुरोहित ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञान संकाय में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय काछबा के कशिश पालीवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय गोगुंदा का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे।
कृषि विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
सीबीईओ प्रेरणा नौसलिया ने बताया कि गोगुंदा ब्लॉक का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत से अधिक रहा, जो शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती गुणवत्ता को दर्शाता है। शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर