Explore

Search

August 28, 2026 12:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में अवैध देशी हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गोगुंदा: गोगुंदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरजगढ़ क्षेत्र की बिल घाटी के जंगल में एक व्यक्ति देशी टोपीदार बंदूक लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर गोगुंदा थाने के सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार मय टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रभु पिता मंगला गमेती (उम्र 42 वर्ष), निवासी सुरजगढ़, थाना गोगुंदा बताया।

सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के पास से मिली देशी टोपीदार बंदूक के संबंध में कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इस पर हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
गोगुंदा थाने के सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार, चरण सिंह, प्रदीप कुमार, किशोर कुमार एवं मनोज कुमार (चालक) ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर