Explore

Search

August 28, 2026 3:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे सड़क का उद्घाटन

गोगुंदा से वाया मोड़ी–छिपाला–कठार मार्ग का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की मिलेगी सुविधा।

प्राइम टाइम/गोगुंदा: क्षेत्र के लिए आज का दिन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज गोगुंदा से वाया मोड़ी, छिपला होते हुए कठार तक निर्मित सड़क मार्ग का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
इस सड़क के निर्माण से गोगुंदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण और निर्माण की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। सड़क बनने से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।
मीडिया प्रभारी सुरेश तेली ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है और इसके लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर