प्राइम टाइम/गोगुंदा: थाना क्षेत्र के कुंडाऊ गांव निवासी तुलसीराम गमेती के लापता होने के मामले में आदिवासी समाज का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। मामले को लेकर शुरू किया गया। अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। धरनास्थल पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से माहौल भावुक और तनावपूर्ण बना हुआ है।

धरने के दौरान तुलसीराम गमेती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदिवासी समाज के इस आंदोलन में परिजन और ग्रामीण लगातार प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक तुलसीराम का कोई ठोस सुराग नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।
मौके पर प्रशासन की ओर से गोगुंदा एसडीएम शुभम भैसारे, तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी, गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता तथा विकास अधिकारी महिप सिंह पहुंचे और करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।
इस दौरान एसडीएम ने थानाधिकारी श्याम सिंह को मौके पर बुलाकर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जब तक लापता युवक का पता नहीं चलता, आंदोलन जारी रहेगा।