Explore

Search

August 28, 2026 3:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में पंच गौरव पंचायत स्तरीय मेले का शुभारंभ

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के पंचायत स्तरीय “पंच गौरव” मेले का शुभारंभ बुधवार को पंचायत समिति परिसर गोगुंदा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। मेले का उद्घाटन गोगुंदा पूर्व प्रधान सुंदर देवी, पूर्व उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा, जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका के आकाश शर्मा द्वारा फीता काट कर किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी सृष्टि डबास ने “पंच गौरव” के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर तैयार उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में गोगुंदा विकास अधिकारी देवेंद्र कंसल, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मनीष शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण पानेरी, सांख्यिकी विभाग से कंचन पारगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कपिल श्रीमाली, गोगुंदा प्रशासक कालू लाल गमेती, पंचायत समिति केशियर महेंद्र सिंह मखवाना सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा स्थानीय क्षेत्र से उपलब्ध हर्बल गुलाल की जानकारी प्रदान की। इस मेले में विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान हो रहा है। आगंतुकों में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। यह मेला आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा एवं स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर