प्राइम टाइम/गोगुंदा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ‘बी’ गोगुंदा द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन थूर की पाल स्थित एक मंदिर में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर मीणा ने की।
समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, संगठन महासचिव विष्णु पालीवाल, मंडल अध्यक्ष बड़गांव गणपति शर्मा, देहात महिला जिला अध्यक्ष भगवती डांगी सहित वरिष्ठ नेता लाल सिंह, श्याम जैन, भवानी शंकर पालीवाल एवं एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोगर लाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपसी मेल-मिलाप के साथ होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया।