Explore

Search

August 28, 2026 6:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा विधानसभा: मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

प्राइम टाइम/गोगुंदा: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 149 गोगुन्दा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन से संबंधित बैठक गोगुंदा तहसील कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2026 के सन्दर्भ में वर्तमान में संचालित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 149 गोगुन्दा में अन्तिम मतदाता सूची तैयार कर इनका प्रकाशन शनिवार को किया गया। शुभम भैसारे निर्वा.रजि.अधिकारी गोगुन्दा की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोगुन्दा में किया गया, बैठक में गोगुन्दा विधायक प्रताप लाल गमेती, लक्ष्मण सिंह झाला, नवल सिंह चदाणा, राम सिंह चदाणा, हरि सिंह झाला, लालकृष्ण सोनी, चंपा राम गरासिया, गोपी लाल पालीवाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे । इस अवसर पर उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अन्तिम मतदाता सूची का एक सेट हार्ड कॉपी में तथा अन्तिम मतदाता सूची (फोटो रहित) पैन ड्राइव के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराई गई एवं निम्नानुसार मतदाताओं के सम्बन्ध में जानकारी साझा की गई :-
प्रारूप प्रकाशन 16.12.2025 के समय कुल मतदाता 251692, एस.आई.आर. के दौरान कुल परिवर्धित मतदाता  4098, एस.आई.आर. के दौरान कुल विलापित मतदाता 202, अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाता 255588,
उक्त सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने एवं आम मतदाताओं के निरीक्षणार्थ कार्यालय में उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई ।
उपस्थित प्रतिनिधियों को यह अवगत कराया गया कि उपलब्ध कराई जा रही अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची एक ही अद्यतन नामावली (मूल प्रारूप सूची एवं एसआईआर के दौरान जोड़े गए मतदाताओं की पूरक सूची ) है इस सूची में एसआईआर के दौरान किये गए सभी परिवर्तन सम्मिलित है जो कि प्रारूप सूची की अंतिम प्रविष्ठि के बाद की कम संख्या से जोड़े गये है, तथा विलोपन एवं संशोधन प्रारूप सूची में मतदाताओं की प्रविष्ठि पर दर्शाये गये है ।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया जो सतत जारी है, इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6 मय घोषणापत्र ( अनुलग्न – IV) 7 एवं 8 ECINet App / Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
स्वतः संज्ञान जांच के आधार पर प्ररूप – 7 जनरेट कर 77 अपात्र पाये गये मतदाताओं के नाम अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में से विलोपित किये गये है जो कि स्थानान्तरित / दोहरी प्रविष्ठि / मृत / दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने एवं जिनकी मेपींग नहीं हुई । यह भी जानकारी दी गई कि ऐसे स्थानान्तरित / दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले पाये गये निर्वाचको को जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर के समक्ष पंजीकरण के सम्बन्ध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 क के तहत 15 दिवस के भीतर अपील करने का अधिकार है । द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिवस के भीतर की जा सकती है ।
साथ ही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं / आशा सहयोगिनी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर