Explore

Search

August 29, 2026 9:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा हाइवे पर कब थमेंगे हादसे, जहां 4 मौतें हुई वहीं फिर पलटा ट्रेलर, लगातार हादसों के चलते समीक्षा करने पहुंचे दिल्ली से चीफ जनरल मैनेजर

प्राइम टाइम/गोगुंदा : पिंडवाड़ा हाइवे पर लगातार हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना कोई न कोई हादसा हो रहा है। बीती रात करीब 2 बजे के आसपास भादवीगुड़ा से पहले एक कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग के भगवत सिंह झाला सहित गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को बाहर निकाला। आपको बता दे इस हाइवे पर ब्लैक स्पॉट सुधारने का कार्य अत्यंत धीमी गति के चलते हादसे हो रहे है। एनएचएआई के  अधिकारियों की लगातार लापरवाही हादसों की वजह बनती दिख रही है। इस हाइवे पर ठेकेदार लापरवाही पूर्वक बिना किसी सुरक्षा उपायों के काम कर रहे है जिससे लगातार अनहोनी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार भादवी गुड़ा के पास हुए हादसे में गुजरात सांसद के परिजनों सहित चार लोगों की मौत के बाद एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर उदयपुर पहुंचे और इस हाइवे पर हो रहे हादसों की समीक्षा की साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया ओर आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों के अनुसार हादसे वाले स्थानों पर बेरीकेट्स या बेरियर लगाकर हादसों को रोका जा सकता है। ढलान क्षैत्र और घुमावदार मोड में ज्यादा हादसे सामने आ रहे है। इस हाइवे पर सबसे ज्यादा हादसे ट्रेलर दुर्घटना के सामने आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर