Explore

Search

August 28, 2026 4:14 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुन्दा कस्बे में महाराणा प्रताप सर्कल बाय पास पर मिले मद्द बुद्दि बालक का मेडिकल करवाकर पुलिस ने बाल कल्याण समिति उदयपुर को सौंपा

प्राइम टाइम/गोगुंदा: थाना पुलिस गोगुंदा ने एक मद्द बुद्धि बालक को गोगुंदा के बाई पास सर्कल से दस्तयाब कर उसका मेडिकल करवाकर जिला बाल कल्याण समिति उदयपुर को सुपुर्द किया। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गुरुवार को गोगुंदा बाईपास पर एक बच्चा अपने परिजनों के पास जाने की बात पर रो रहा था जिसे गोगुंदा थाने के सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार एवं कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार ने दस्तयाब कर उसे गोगुंदा उपजिला अस्पताल ले जाकर उसके स्वास्थ्य संबंधित जांच कर उसके परिजनों के बारे में पूछा। बालक ने अपना नाम रेशमा राम पुत्र खीमा राम उम्र 15 साल निवासी थल ग्राम पंचायत अम्बावा बताया। पुलिस ने उक्त पत्ते को लेकर अम्बावा सरपंच प्रतिनिधि साजू राम गरासिया से संपर्क किया जिन्होंने बताया कि बालक के पिता और दादी की मृत्यु हो चुकी है और मां अन्यत्र नाता चली गई। अब इसका पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर बालक को जिला बाल कल्याण समिति को उचित देखभाल हेतु सुपुर्द किया। इस दौरान कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर